Home उत्तराखंड जलतुरी निवासी दिग्विजय चंद का शव गहरी खाई से बरामद
उत्तराखंडसमाज

जलतुरी निवासी दिग्विजय चंद का शव गहरी खाई से बरामद

270

पिथौरागढ़

आज दिनांक 05 फरवरी 2026 को डी0सी0आर0 पिथौरागढ़ से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि पिथौरागढ़ के चेसर नामक स्थान पर एक युवक खाई में गिर गया है।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी सुनील चंद के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचने पर ज्ञात हुआ कि युवक लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गया था, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

SDRF टीम द्वारा विषम परिस्थितियों में तत्परता एवं कुशलता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला गया तथा आगे की विधिक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक का विवरण:
नाम – दिग्विजय चंद
पिता का नाम – अशोक चंद
उम्र – 32 वर्ष
निवासी – जलतुरी पिथौरागढ़
नोट -Sdrf टीम द्वारा जानकारी दी गयी है…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...