Home उत्तराखंड बाजार में घूम रही दो नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया
उत्तराखंडकानून

बाजार में घूम रही दो नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया

64

ऑपरेशन स्माइल: पिथौरागढ़ पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन स्माइल अभियान के अंतर्गत आज प्रातःकाल एक सराहनीय मानवीय कार्य किया गया।
तड़के सुबह वड्डा बाजार क्षेत्र में, जब बाजार में सूनसान स्थिति थी, दो नाबालिग बालिकाएँ घबराई हुई अवस्था में घूमती हुई दिखाई दीं। सूचना प्राप्त होते ही चौकी वड्डा, थाना जाजरदेवल पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची।

थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय महिला पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुँचे तथा दोनों बालिकाओं को सुरक्षित संरक्षण में लिया। तत्पश्चात उ0नि0 सुप्रिया नेगी द्वारा बालिकाओं की काउंसलिंग की गई।

पूछताछ में बालिकाओं ने बताया कि वे भटकते हुए वड्डा क्षेत्र में पहुँच गई थीं और अपरिचित स्थान पर पहुँचकर घबरा गई थीं। उन्हें अपने घर जाने की चिंता सता रही थी, परंतु समझ नहीं पा रही थीं कि क्या करें।
पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उनके परिजनों से संपर्क किया गया, जो सिनेमालाईन क्षेत्र में निवास करते हैं। आवश्यक सत्यापन उपरांत दोनों बालिकाओं को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस की संवेदनशीलता, सतर्कता एवं सूझबूझ से संभावित अप्रिय घटना टल गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...