Home उत्तराखंड यहाँ 14 घराट चलने वाले गधेरे में पानी का बूंद नहीं
उत्तराखंडसमाज

यहाँ 14 घराट चलने वाले गधेरे में पानी का बूंद नहीं

33

सैणराथी:
पिथौरागढ़ वन प्रभाग द्वारा सैणराथी में शुक्रवार को आयोजित संगोष्ठी में बुजुर्गों ने कहा कि तीन दशक पहले जिस गधेरे में 14 घराट 12 महिनों चलते थे, आज वहां बरसात को छोड़कर पानी का एक भी बूंद नहीं दिखता। इस दर्द को बयां करते हुए कहते हैं कि आज वनों के प्रति लोगों में पुराना जैसा प्रेम नहीं रहा। उन्होंने कहा कि जंगलों को आग से बचने के साथ-साथ हमें जंगल को भी अपने परिवार का हिस्सा मानना होगा, तभी मानव का जीवन भी बचा रहेगा।
प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह के दिशा निर्देश में सोसायटी फॉर एक्सन इन हिमालया पिथौरागढ़ के सहयोग से वन पंचायत सैणराथी, मगर के साथ-साथ राजकीय इंटर कॉलेज सैणराथी में कैंपा योजना के तहत वनाअग्नि रोकथाम विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
सैणराथी में 75 वर्षीय चन्द्र सिंह ने कहा कि जंगलों से पहले हम बहुत प्यार करते थे। कहा कि नयी पीढ़ी तो जंगलों को नुकसान तो पहुंचाती है, लेकिन संरक्षण के लिए आगे नहीं आती। पूर्व सैनिक 80 वर्षीय त्रिलोक सिंह मेहता ने कहा कि तीन दशक पहले जिस गधेरे में 14 घराट चलते थे, उसमें आज पानी का एक बूंद भी नहीं है। कहा कि जंगल को आग से बचाने के लिए हम भी तैयार है। किमखेत के ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह मेहता की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रह्लाद राम ने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने हमें जो जंगल सौपा है, उसे आग से बचाने के साथ हम उसके संरक्षण के लिए हमेशा यूथ तैयार रहेंगे।
सरपंच हरीश मेहता ने कहा कि वन पंचायत की टीम जंगल को आग से सुरक्षित रखने के लिए इस अभियान को घर घर तक पहुंचाने का कार्य भी करेगी।
संस्था के अध्यक्ष जगत सिंह मर्तोलिया ने कहा कि जंगलों को आग से बचाने के लिए आमंत्रण नागरिको में चेतना जागृत करना इसका मुख्य उद्देश्य है।
राजकीय इंटर कॉलेज सैणराथी के विद्यार्थियों के साथ भी आग से होने वाले नुकसान के विषय पर बातचीत की गई। विद्यार्थियों का आवाह्न किया गया है कि वह घर-घर में जंगलों को आग से बचाने के लिए अपने परिवारजनों से लगातार बातचीत करे।
इससे पूर्व वन पंचायत मगर में सरपंच मनु सिंह राणा की अध्यक्षता में वनो को आग से बचाने के लिए गोष्ठी हुई। इन अवसरों पर बेडूमहर के ग्राम प्रधान त्रिभुवन सिंह मेहता, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेमा देवी, प्रेम सिंह, नारायण सिंह मेहरा आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...