Home उत्तराखंड शादी से लौट से दो की मौत पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही
उत्तराखंडसमाज

शादी से लौट से दो की मौत पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही

57

उत्तराखंड राज्य के रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांसीपुर गांव के पास शुक्रवार की रात शादी समारोह से लौट रही एक कार अचानक ही अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में गिर गई।

जिस कारण कार में सवार रुड़की निवासी सचिन धीमान और अमन त्यागी नाम के दोनों लोगों की मौत हो गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस और जल पुलिस के द्वारा रजवाहे में सर्चिंग अभियान चलाकर दोनों के शवों को गंगनहर से बाहर निकाला गया है।

जिसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद से ही दोनों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

बता दे की रुड़की निवासी अमन त्यागी और सचिन धीमान नाम के दोनों व्यक्ति अपनी कार में सवार होकर देवबंद के पास एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।

शुक्रवार की रात शादी समारोह से वापस लौटते समय उनकी कार अचानक ही अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में गिर गई। जिस कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा गंगनहर में डूब रहे लोगों की जान बचाने वाले मोनू जलवीर नाम के युवक और जल पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

जिसके बाद अमन त्यागी और सचिन धीमान की तलाश में सर्चिंग अभियान चलाया गया है। जिसके बाद दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

साथ ही कार को भी गंगनहर से बाहर निकाल लिया गया है। घटना के बाद से ही दोनों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...