Home उत्तराखंड यहाँ लगी भीषण आग जिंदा जले मवेशी एसडीएम मौके पर
उत्तराखंडसमाज

यहाँ लगी भीषण आग जिंदा जले मवेशी एसडीएम मौके पर

59

चंपावत – जिले के लोहाघाट ब्लॉक् के सीमांत सेलपेडू गांव के चमोला तोक में हयात सिंह पुत्र पूरन सिंह व रजनी देवी की संयुक्त गौशाला में अचानक भीषण आग लग गई।

आग से गौशाला में बंधे मवेशियों की मौत हो गई आग लगने का पता चलते ही बड़ी तादात में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया।

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भीम दत्त पंत ने बताया गांव की महिला भगवती देवी ने अपनी जान को खतरे में डालते हुए गौशाला में बंधे दो बैलों व दो भैंसों को बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई गई।

सूचना पर एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर , तहसीलदार लोहाघाट, कानूनगो और राजस्व विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची।

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भीम दत्त पंत ने कहा ग्रामीणों के द्वारा आग को बुझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

घटना में एक भैंस व तीन बकरियां की जलकर मौत हो गई है। एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर के द्वारा घटना की जानकारी ली गई तथा आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। ग्राम प्रधान राधिका देवी व प्रतिनिधि चंचल सिंह सामंत तथा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भीम दत्त पंत ने बताया आग लगने से ग्रामीण हयात सिंह को काफी नुकसान पहुंचा है,

उनकी आर्थिक स्थिति भी काफी कमजोर है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...