Home उत्तराखंड सात दिवसीय आवासीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया
उत्तराखंडशिक्षा

सात दिवसीय आवासीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया

59

पिथौरागढ़

ग्राम पंचायत ओगला, डीडीहाट में बीते दिवस से सात दिवसीय आवासीय विशेष शिविर का शुभारंभ उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।

उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर प्रेमलता कुमारी रहीं, जिनके द्वारा दीप प्रज्वलन कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।

यह शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है,

तथा इसका संचालन डॉ दिनेश कोहली, सहायक प्रोफेसर के मार्गदर्शन एवं निरीक्षण में किया जा रहा है।

शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्राम वासियों के बीच सेवा भावना का विस्तार, जन-जागरूकता का प्रसार तथा सामाजिक सहभागिता को सशक्त बनाना है। डॉ. कोहली के निर्देशन में सात दिवसीय आवासीय शिविर के दौरान ग्राम ओगला में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, शैक्षिक गतिविधियाँ, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम तथा डिजिटल साक्षरता से संबंधित विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शिविर में एनएसएस स्वयंसेवक पूरे उत्साह के साथ ग्राम स्तर पर श्रमदान एवं जनसंपर्क गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर डॉ. कोहली ने स्वयंसेवकों को सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने, अनुशासन एवं सेवा भावना को जीवन में अपनाने तथा ग्रामीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, ग्राम प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे और उन्होंने शिविर के उद्देश्यों की सराहना की।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...