मां ने की बच्ची की हत्या
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
आरोप है कि पारिवारिक कलह के चलते एक मां ने अपनी 22 दिन की नवजात बच्ची की हत्या कर दी। परिवार के अनुसार घटना उस समय हुई जब घर पर मां और बच्ची ही मौजूद थे।
शाम को जब अन्य परिजन लौटे तो बच्ची अचेत मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के गले पर निशान मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।
वहीं शव का पोस्टमार्टम कराया गया और सदमे से उबरते हुए करीब 14 दिन बाद मामला दर्ज करवाया गया














Leave a comment