Home उत्तराखंड SOG व कोतवाली अस्कोट पुलिस की संयुक्त टीम की बड़ी सफलता, 2 किलो 780 ग्राम चरस बरामद
उत्तराखंडसमाज

SOG व कोतवाली अस्कोट पुलिस की संयुक्त टीम की बड़ी सफलता, 2 किलो 780 ग्राम चरस बरामद

76

पिथौरागढ़ सीमांत जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत SOG व कोतवाली अस्कोट पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
चर्मागाड़ पुल के पास संदिग्ध लग रहे एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलो 780 ग्राम चरस बरामद की गई।
🔹 गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूरज कुमार, निवासी ग्राम छेड़ा, थाना कोतवाली पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।
🔹 अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली अस्कोट में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

🔹 पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह चरस धारचूला से एक नेपाली व्यक्ति से खरीदकर लाया था।
👮♂️ पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच जारी है। तस्करी नेटवर्क में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

🔥 *पिथौरागढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश:*
जनपद में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। सीमांत क्षेत्र में नशे की सप्लाई चेन को जड़ से समाप्त करने हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।

✨ *“नशा मुक्त पिथौरागढ़ – हमारा संकल्प”*
*पुलिस टीम:* – उपनिरीक्षक बसन्त पन्त, अपर उपनिरीक्षक दीपक सिंह खनका (SOG), का0 सोनू कार्की (SOG), का0 अर्जुन सिंह, का0 आनन्द राणा, का0 दीपक जोशी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...