जनपद पिथौरागढ़
आज दिनांक 07 मार्च 2026 को फायर रेस्क्यू टीम मॉक ड्रिल हेतु जौलजीबी जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अस्कोट के पास टीम ने देखा कि एक बाइक सवार अपनी बाइक सहित सड़क से नीचे गिरा हुआ है।
फायर रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल रेस्क्यू कार्य किया गया और बाइक सवार हल्द्वानी निवासी विजय मेहरा को सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया गया। युवक को मामूली चोटें आई थीं।
इसके साथ ही टीम द्वारा रस्सियों की मदद से बाइक को भी सुरक्षित सड़क तक निकाल लिया गया। फायर रेस्क्यू टीम की तत्परता से एक संभावित बड़ी घटना टल गई।
रेस्क्यू के बाद युवक के चेहरे पर सुरक्षा का विश्वास और राहत की मुस्कान साफ दिखाई दे रही थी।
👏 आपात स्थिति में हमेशा तैयार – फायर रेस्क्यू टीम
मानवता और सेवा के लिए सदैव समर्पित। 🚒💪














Leave a comment