Home उत्तराखंड अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय,* पिथौरागढ़ में महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया
उत्तराखंडसमाज

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय,* पिथौरागढ़ में महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया

87

पिथौरागढ़ – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय,* पिथौरागढ़ में *महिला सम्मान* कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तिलु रौतेली पुरस्कार 2024-25 (उत्तराखंड सरकार) की चयनित/ सम्मानित रेखा भट्ट, घुनसेरा गांव, पिथौरागढ़* को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक विशाल खत्री द्वारा शाल उड़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बैंक की महिला ग्राहक श्रीमती सुमन अग्रवाल, दीपा खत्री,कुमारी दीपा, बी. सी. तथा अंजलि कुमारी भी उपस्थिति रही।

महिला सम्मान समारोह में बैंक के *विभिन्न शाखाओं में कार्यरत *महिला अधिकारियों शालिनी राठौर, किरन मेहता,प्रियंका सिरौला,नेहा भट्ट,ज्योति बिष्ट,नीलम,सोनी रावत,कलावती धामी तथा अन्य अशोक खड़ायत, पीयूष पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

*कार्यक्रम का संचालन श्री विजय भंडारी,* प्रबन्धक क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा करते हुए *महिला दिवस,तिलु रौतेली* के जीवन के संदर्भ में विस्तृत प्रकाश डाला गया।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा किया सामाजिक कार्यों तथा उनको अनेकों स्थानों पर सम्मानित किए जाने के विवरण को प्रस्तुत किया,

रेखा भट्ट,ने अपने परिवार की आजीविका के लिए सर्वप्रथम पशुपालन कार्य किया लेकिन उससे उनकी परिवार की आजीविका नहीं चल रही थी

फिर उन्होंने स्थानीय उत्पाद दालें,मडुवा, राजमा,नींबू,माल्टा तथा हस्तशिल्प का कार्य प्रारंभ किया तथा स्वयं सहायता समूह का गठन किया,वर्ष 2012 में वह आजीविका मिशन के तहत गठित महिला समूह के फेडरेशन की उपाध्यक्ष बनी,वर्ष 2019 से वर्तमान तक अध्यक्ष हैं वर्तमान मैं उनके द्वारा 5000 समूहों का क्रिया वहन किया जा रहा है।
वर्ष 2020 में उन्हें *उत्कृष्ट महिला सम्मान पत्र*,2021 में *उत्कृष्ठ महिला उद्यमी*,2022 में *डेयरी व्यवसाय*, 2023 मै *लखपति दीदी सम्मान*,2024 मै राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा *जयपुर में मां नंदा शक्ति सम्मान* से नवाजा जा चूका है।

क्षेत्रीय प्रबन्धक महोदय द्वारा भी तिलु रौतेली,*उत्तराखंड की वीरांगना* के संदर्भ में विस्तृत वर्णन किया गया।

इस प्रकार *ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय सभागार* में भव्य *महिला सम्मान समारोह* का आयोजन कर *त्याग,वीरता और मातृभूमि के प्रति महिलाओं के अटूट समर्पण भावना* की मिसाल प्रस्तुत की गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...