Home अपराध *पैसों के विवाद में पिता व भाई पर ईंट से हमला करने वाला कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस की गिरफ्त में
अपराधउत्तराखंड

*पैसों के विवाद में पिता व भाई पर ईंट से हमला करने वाला कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस की गिरफ्त में

34

पिथौरागढ़

दिनांक 05 मार्च 2026 को पौंण निवासी एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि उसके ताऊ मदन राम एवं भाई पूरन राम को उसके ताऊ के बड़े लड़के सुरेश राम द्वारा पैसों की मांग को लेकर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है।

दोनों घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सूचना के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में अभियुक्त सुरेश राम के विरुद्ध धारा 117(2)/351(3) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विगत रात्रि में *उपनिरीक्षक कमलेश जोशी (चौकी प्रभारी एचोली), अपर उ0नि0 कुबेर सिंह एवं का0 गौरव सिंह* की टीम द्वारा अभियुक्त को सुकौली तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
👮♂️ जनपद पिथौरागढ़ पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...