उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है देहरादून के सहसपुर ब्लॉक के एक गांव में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने मात्र महज 10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ क्रूरता से दुष्कर्म किया है,
बताया जा रहा है आरोपी आटा चक्की चलता है,
जो बच्ची के साथ गलत काम करने के बाद फरार हो गया है। 
फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के परिवार की तहरीर पर तत्काल POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है
इसके साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
यह शर्मनाक घटना शनिवार शाम करीब 04 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 10 साल की बच्ची जब आटा चक्की के पास से गुजर रही थी,
इसी दौरान आरोपी ने उसे अकेला देखकर अपने पास बुला लिया।
बताया जा रहा है की उसने बच्ची को चक्की वाले कमरे में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
इस दौरान जब बच्ची ने विरोध जताया तो आरोपी ने उसे धमकी दी और चुप रहने को कहा।
वहीं घर लौटने पर बच्ची ने रोते हुए परिवार के सदस्यों को पूरी घटना बताई।
जिसके बाद परिवार के सदस्य सदमे में आ गए और रविवार को तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस टीम तुरंत आरोपी के घर पहुंची, लेकिन वह वहां से फरार हो चुका था।
वर्तमान में उसकी तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।














Leave a comment