Home उत्तराखंड सावधान – पंचेश्वर क्षेत्र में गुलदार ने हमला कर एक व्यक्ति को किया घायल, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को हायर सेंटर किया रेफर
उत्तराखंडसमाज

सावधान – पंचेश्वर क्षेत्र में गुलदार ने हमला कर एक व्यक्ति को किया घायल, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को हायर सेंटर किया रेफर

57

उत्तराखंड राज्य के जनपद चंपावत के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत क्षेत्र पंचेश्वर में मंगलवार शाम 4 बजे के लगभग गुलदार ने हमला कर सिक्किम से आए इयान नाम के व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बताया जा रहा है की हमला बन विभाग की टीम के सामने हुआ।

घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

दिल्ली निवासी रीवर ट्रेल कैंप के स्वामी डेनियल व कैंप में कार्य करने वाले स्थानीय युवा दीपक सामंत व महेश भट्ट ने बताया बीती दोपहर से ही गुलदार उनके कैंप के आसपास मंडरा रहा था।

दोपहर 1 बजे के आसपास गुलदार ने पुल्ला क्षेत्र से सवदाह करने आए लोगों पर भी हमला करने का प्रयास किया।

शोर मचाने पर गुलदार उनके कैंप की ओर आ गया। गुलदार ने उनके कुछ कैंपों को नुकसान भी पहुंचाया गया तथा हल्ला मचाने पर गुलदार फिर से वहां से भाग निकला।

उन्होंने बताया उसके बाद गुलदार चुपचाप जाकर उनके कैंप में बने एक शौचालय में छुप गया। उन्होंने कहा गुलदार की सूचना उनके द्वारा वन विभाग को दी गई थी। जिसके बाद रेंजर सहित बनकर्मी उनके कैंप के पास बैठे हुए थे।

तभी सिक्किम निवासी इयान जो कैंप में कार्य करते थे कैंप के भीतर बने शौचालय में जाने लगा तो पहले से ही छुपे हुए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

दीपक सामंत ने बताया सभी लोगों के द्वारा हल्ला मचाए जाने पर गुलदार इयान को छोड़ वहां से भाग निकला। इसके बाद कैंप स्वामी डेनियल अपने वाहन से घायल इयान को लोहाघाट उप जिलाचिकित्सालय लाए। जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के नेतृत्व में डॉक्टर दिव्यांशी व चिकित्सा कर्मियों के द्वारा घायल इयान का उपचार किया गया।

डॉ राठी ने बताया घायल की हालत खतरे से बाहर है लेकिन उनके शरीर व चेहरे पर गुलदार के दांत व पंजों के काफी निशान है। उन्होंने कहा प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल को जरूरी जांचों व उपचार के लिए चंपावत जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। कैंप स्वामी डेनियल ,दीपक सामंत ,महेश भट्ट व अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा मुहैया कराने तथा जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग की है। डेनियल ने बताया यह काफी बड़ा गुलदार है और इसकी हरकतें भी सामान्य गुलदारों जैसी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा शायद गुलदार को यहां छोड़ा गया है उन्होंने कहा अगर जल्द गुलदार को पकड़ा नहीं गया तो क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों व स्थानीय ग्रामीणों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। मामले में लोहाघाट रेंजर एन 0डी 0पांडे ने बताया वह और उनकी टीम घटनास्थल पर मौजूद है घायल को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा तथा गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है और गस्त बढ़ाई जा रही है। वहीं लोगों ने कहा 2 दिन पूर्व डगला में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया था आज तीसरे दिन के भीतर यह दूसरी घटना हो गई है। लोगों ने वन विभाग से जल्द से जल्द गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

इधर पंचेश्वर क्षेत्र से लगे सेल निवसी लाइन मेन सुरेश सामंत ने चिंता जताते हुए वन विभाग कर्मचारियों से पंचेश्वर क्षेत्र में जाकर पिजरा लगाने व लोगों को जागरूक करने की अपील की है, जिससे लोगों में भय का माहौल ख़त्म हो सके, 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...