Home उत्तराखंड ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में महंगाई भत्ता व चिकित्सा सुविधा संबंधी मांग को लेकर pm को भेजा ज्ञापन
उत्तराखंडसमाज

ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में महंगाई भत्ता व चिकित्सा सुविधा संबंधी मांग को लेकर pm को भेजा ज्ञापन

65

हल्द्वानी- उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व सेवानिवृत्त कर्मचारी संघर्ष समिति कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 617 वे दिन भी जारी रहा।

पौधारोपण अभियान के 617 वे दिन हल्द्वानी में
ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति जनपद कार्यकारिणी हल्द्वानी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बलिया के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की प्रमुख मांग 7500 एवं महंगाई भत्ता व चिकित्सा सुविधा संबंधी मांग पत्र उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार को पौधे के साथ ज्ञापन दिया।

प्रमोद कुमार ने कहा कि वह इस मांग पत्र को प्रधानमंत्री को प्रेषित करेंगे। उसके बाद ईपीएफओ कार्यालय में भविष्य निधि आयुक्त सिद्धार्थ सिंह को पौधे के साथ ज्ञापन दिया।

भविष्य निधि आयुक्त ने कहा कि वह भी उनके मांग पत्र को प्रधानमंत्री को प्रेषित करेंगे ।

इसी क्रम में भविष्य निधि कार्यालय व उप जिलाधिकारी कार्यालय में सेवानिवृत्ति कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इसी क्रम में ईपीएस 95 संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह अधिकारी ने कहा कि उनका संघर्ष जारी रहेगा।

दिनेश गुरुरानी ने कहा कि अब सभी को एकजुट होकर पेंशन की लड़ाई लड़नी होगी। कार्यक्रम में गणेश दत्त मेलकानी, बसंत जोशी, भुवन कांडपाल, मोहन सिंह, रामधारी सिंह, देवनाथ ,मदनलाल, गोविंद सिंह मेहता, नीलांबर पाटनी, मुकेश चंद्र, उमेश बलूटिया, भुवन लाल शाह ,कुंवर सिंह कार्की, चंद्र सिंह राठौड़, हरीश बृजवासी, दीवान सिंह बिष्ट, किशन राम फकीर सिंह रावत, गुरुवचन सिंह, उपस्थित रहे।

दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...