पिथौरागढ़ – संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में 25 मार्च 2026 को *“गंगा स्वच्छता पखवाड़ा”* के अंतर्गत एक प्रभावशाली स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत पूरे महाविद्यालय परिसर में फैले पीरूल (सूखी चीड़ की पत्तियाँ) की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. प्रेमलता कुमारी ने की। उनके नेतृत्व में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर श्रमदान करते हुए परिसर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर *प्राचार्या प्रो. डॉ. प्रेमलता कुमारी* ने कहा कि
*“स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए। पर्यावरण की रक्षा के लिए छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं।”
कार्यक्रम में *“नमामि गंगे” के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश कोहली* ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय परिवार का यह सामूहिक प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है।
उन्होंने बताया कि ऐसे अभियान न केवल स्वच्छता का संदेश देते हैं, बल्कि युवाओं में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं।
इस स्वच्छता अभियान की सबसे बड़ी विशेषता रही सभी की सक्रिय सहभागिता, जिसने इसे एक सफल जन-जागरूकता अभियान का रूप दिया।
अंत में सभी ने एक स्वर में यह संदेश दिया—
*“जब हर व्यक्ति स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझेगा, तभी पर्यावरण सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल होगा।”*














Leave a comment