Home अपराध शर्मनाक – नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल ले गया, नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का गंभीर आरोप
अपराधउत्तराखंड

शर्मनाक – नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल ले गया, नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का गंभीर आरोप

70

उत्तराखंड राज्य के जनपद हरिद्वार के पिरान कलियर थाना क्षेत्र से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।

यहाँ पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर पड़ोस की ही नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने, नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगा है।

बताया जा रहा है की आरोपी युवक घटना के बाद से फरार हो गया है।

इधर पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
§
वहीं पुलिस ने तुरंत आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा जांच शुरू कर दी है।



पीड़िता की मां की तहरीर के अनुसार, उनके पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर कस्बा क्षेत्र के एक होटल में ले गया।

वहां आरोपी ने किशोरी को नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गई।

इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

आरोपी युवक ने दुष्कर्म के दौरान किशोरी की आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। होश में आने के बाद किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

डरी-सहमी किशोरी किसी तरह घर पहुंची और रोते हुए अपनी मां को सारी घटना बताई। इसके बाद परिवार थाना पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कराई।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,पीड़िता की मां की तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...