Home उत्तराखंड भक्तों की आस्था और भव्यता के साथ मनाया गया बिसखोली गाँव में मां भगवती का चैतोल पर्व
उत्तराखंडसमाज

भक्तों की आस्था और भव्यता के साथ मनाया गया बिसखोली गाँव में मां भगवती का चैतोल पर्व

75

उत्तराखंड राज्य के जनपद पिथौरागढ़ के निकट बिसखोली ग्राम पर चैत्र मास क़ी नवरात्रि क़ी अष्टमी को आज चैतोल पर्व का आयोजन किया गया,

जिस पर सैकड़ो लोगों द्वारा पवित्र यात्रा पर भाग लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया गया ।

आज प्रातः से ही देवखली और मंदिर पर लोगों का हुजूम जुटा रहा. प्रात 9 बजे गांव क़ी देवखली से माता का डोला मंदिर के लिए प्रस्थान हुवा.

वहीं दोपहर 1बजे से मंदिर मे हवन पूजन हुवा और देव डांगरो द्वारा अवतरित होकर प्रजा को सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान किया गया.

उसके बाद देव डोला को क्षेत्र के अन्य गांवों मे घुमाया गया और समस्त ग्रामवासियों द्वारा मैया का आशीर्वाद ग्रहण किया गया. शाम को मैया का डोला देवखली मे वापस पहुंचा और पर्व का सुगम समापन हुवा.

इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा गाँव मे सुखमय जीवन और अच्छी पैदावार की प्रार्थना की गई.

इस बार के पर्व का मुख्य आकर्षण मैया का नया डोला और गाँव के युवक मंगल द्वारा मां भगवती के नाम क़ी टी शर्ट पहनकर एकता और सहयोग क़ी मिशाल पेश क़ी गई.

इस पर्व को लेकर जहां क्षेत्र के लोग दूर-दूर से आए थे वहीं पूर्व सैनिक संगठन के माध्यम से भी कई सदस्य जिला मुख्यालय से गांव पर पहुंचे थे.

आज के इस कार्यक्रम पर गांव और नजदीकी क्षेत्र के भक्तगण, गाँव के बुजुर्ग, नवयुवक मगल दल के नवजवान और पूर्व सैनिक दुर्गा सिंह, दिवाकर सिंह, प्रह्लाद सिंह, बिमल सिंह, हिम्मत सिंह, विजय सिंह, मोहन सिंह, निर्मल सिंह, राम सिंह, रमेश भंडारी , गोपाल भंडारी, लक्ष्मण सिंह, राजेन्दर सिंह सहित क्षेत्र वाशी मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...