पिथौरागढ़ जिले में जिला पंचायत सदस्य पद में सबसे रिकार्ड 6541 मतों से अपनी धर्मपत्नी को जीताने वाले जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पूर्व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डीडीहाट विक्रम दानू को पुनः दूसरी बार भारी बहुमत से जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दूरसंचार के माध्यम से बात कर बधाई दी है,
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमेशा पार्टी के झंडे को ऊंचा रखना जिस तरह आप क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं
बहुत ही सराहनीय है मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं,
वहीं दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है
आपको बता दें की उन्होंने 6541 वोटो से जिला पंचायत सदस्य में अपनी धर्मपत्नी को जिताकर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।
और क्षेत्र विधायक हरीश धामी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पिथौरागढ़ मुकेश पंत , कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया , ने भी बधाई दी।














Leave a comment