Home उत्तराखंड पूर्व सैनिकों की चेतावनी – धरना 54वें दिन भी जारी — “सम्मान से समझौता नहीं, जरूरत पड़ी तो ‘अपमान यात्रा’ भी”
उत्तराखंडसमाज

पूर्व सैनिकों की चेतावनी – धरना 54वें दिन भी जारी — “सम्मान से समझौता नहीं, जरूरत पड़ी तो ‘अपमान यात्रा’ भी”

117

पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन का धरना आज 54वें दिन भी निरंतर जारी रहा।

लंबे समय से जारी इस आंदोलन ने अब दृढ़ संकल्प और स्पष्ट चेतावनी का रूप ले लिया है।

पूर्व सैनिकों ने साफ शब्दों में कहा कि सरकार की उपेक्षा जितनी लंबी चलेगी, उनका संकल्प उतना ही मजबूत होता जाएगा।

धरना स्थल पर पूर्व सैनिकों ने कहा कि वे वही सैनिक हैं जिन्होंने देश की रक्षा के लिए हर परिस्थिति — धूप, बारिश, बर्फ और रेगिस्तान — में बिना किसी हिचक के अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है।

आज अपनी ही मातृभूमि, अपने ही जनपद के भविष्य और सम्मान के लिए धरने पर बैठना उनके लिए एक छोटा त्याग है।

आवश्यकता पड़ने पर वे इसके लिए अपने प्राणों की आहुति देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

पूर्व सैनिकों ने सरकार को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अब निर्णय सरकार को करना है — क्या वह इन सैनिकों के अटूट संकल्प की परीक्षा लेना चाहती है या समय रहते संवेदनशीलता दिखाते हुए वार्ता के लिए आगे आएगी। संगठन ने कहा कि उनके सभी विकल्प खुले हैं और केंद्र सरकार, राज्य सरकार या प्रशासन जब चाहे, जिस स्तर पर चाहे, वार्ता कर समाधान निकाल सकता है।

पूर्व सैनिक हर संभव सहयोग के लिए तैयार हैं, लेकिन सम्मान से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार का यही दोहरा रवैया जारी रहा — एक ओर “सम्मान यात्राएं” और दूसरी ओर पूर्व सैनिकों की अनदेखी — तो पूर्व सैनिक भी “अपमान यात्रा” निकालने को बाध्य होंगे। इस माध्यम से सरकार की कथनी और करनी को जनता के सामने उजागर किया जाएगा।

पूर्व सैनिकों ने मांग की कि इस गंभीर विषय पर शीघ्र ठोस और निर्णायक कार्रवाई की जाए, ताकि इस सीमांत जनपद की गरिमा, भविष्य और विरासत सुरक्षित रह सके।

आज के धरने में ग्राम प्रधान सिमली जमराड़ी रविंद्र महर द्वारा समर्थन दिया गया। साथ ही रामलीला कमेटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर महर, विजेंद्र मेहता, प्रताप खडायत, गोपाल बोहरा, महादेव गिरी, राजेंद्र जोरा, आनंद बिष्ट तथा सूबेदार मेजर हरी नंदन जोशी सहित अनेक पूर्व सैनिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...