Home उत्तराखंड यहाँ – शॉर्ट सर्किट से ट्रक में लगी भीषण आग
उत्तराखंडसमाज

यहाँ – शॉर्ट सर्किट से ट्रक में लगी भीषण आग

50

उत्तराखंड राज्य के
पिरान कलियर रहमतपुर रोड के पास एक प्लॉट में खड़े एक बड़े ट्रक में शुक्रवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की तेज लपटें और उठता घना धुआं दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने धुआं उठता देख तुरंत ट्रक स्वामी को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे ट्रक मालिक ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना मिलते ही चेतक कर्मी रविंद्र बालियान और जमशेद अली मौके पर पहुंचे।

वहीं दमकल विभाग की टीम ने भी बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया।पुलिस और दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।हालांकि तब तक ट्रक के सभी टायर पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...