Home अपराध 5 घंटे में हत्याकांड का खुलासा: पिथौरागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
अपराधउत्तराखंड

5 घंटे में हत्याकांड का खुलासा: पिथौरागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

110

जनपद पिथौरागढ़ के ग्राम पुरान में 11/04/2026 को हुए एक जघन्य हत्याकांड का पिथौरागढ़ पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए उत्कृष्ट कार्यक्षमता का परिचय दिया।

प्राप्त तहरीर के अनुसार, वादी सूरज कुमार द्वारा सूचना दी गई कि उनके चाचा बिशन राम, जो अपने पुत्र गौरव कुमार के साथ घर में रुके थे, को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। घायल ने स्वयं बताया कि उनके पुत्र द्वारा हथौड़े से बेरहमी से हमला किया गया है।

घायल को तत्काल 108 सेवा के माध्यम से जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और मात्र 5 घंटे के भीतर पुलिस टीम उ0नि0 ललित डंगवाल (विवेचक) , हे0का0 अब्दुल खालिक एवं हे0का0 कुंदन अधिकारी की टीम द्वारा अभियुक्त गौरव कुमार निवासी पुरान उम् 28 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...