Home उत्तराखंड बाइक से टकराने के बाद बाइक में फंसे तेंदुए का वन विभाग ने रेस्क्यू वीडियो
उत्तराखंडसमाज

बाइक से टकराने के बाद बाइक में फंसे तेंदुए का वन विभाग ने रेस्क्यू वीडियो

32

उत्तराखंड राज्य के भीमताल क्षेत्र में देर रात एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई।

खुटानी इलाके में सड़क पार कर रहा एक तेंदुआ (Leopard) अचानक एक चलती बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी अचानक और तेज थी कि बाइक सवार संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिर गया।

इस दौरान तेंदुआ बाइक में ही फंस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाइक के पास घायल अवस्था में तेंदुआ देखकर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी पत्नी के साथ तुरंत पास की एक दुकान में घुसकर जान बचाई।


टक्कर के बाद बाइक में फंसा तेंदुआ: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ समय तक तेंदुआ बाइक में फंसा रहा और घायल होने के कारण उठने की कोशिश करता रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने वन विभाग को घटना की जानकारी दी। इस दौरान रोड पर लंबा जाम लग गया। हर कोई तेंदुए की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद करना चाहता था।

वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि तेंदुए के बाइक से टकराने की सूचना मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वन विभाग की टीम को मौके पर रवाना किया गया। साथ ही घायल तेंदुए को सुरक्षित निकालने के लिए रानीबाग से विशेष रेस्क्यू टीम भी बुलाई गई।

वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रेस्क्यू किया: वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को रेस्क्यू किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। तेंदुए को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है।

इस घटना के बाद एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

मंदिर से लौट रहे थे पति-पत्नी: स्थानीय लोगों ने बताया जिस व्यक्ति की बाइक से तेंदुआ टकराया, वह अपनी पत्नी के साथ स्थानीय मंदिर से वापस घर की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान तेजी से सड़क पार कर रहा तेंदुआ उनकी बाइक से टकरा गया। गनीमत रही कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल नहीं हुए और गुलदार की पकड़ में नहीं आए।

भदूणी गांव में बाघ ट्रेंक्यूलाइज: वहीं बीते दिनों भदूणी गांव में बाघ द्वारा कमल नामक युवक पर किए गए हमले के बाद हुई मौत की घटना के बाद गांव में लगातार गश्त बढ़ाई गई थी। देर रात वन विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी। वन विभाग की टीम ने ज्योली गांव से एक बाघ को ट्रेंक्यूलाइज कर पिंजरे में कैद किया है।

बाघ की होगी डीएनए जांच: स्थानीय लोगों से देर शाम गांव में बाघ होने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने आबादी वाले क्षेत्र के पास बाघ को देखा जिसे तत्काल ट्रेंकुलाइज कर लिया। ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने बताया कि बाग को वन विभाग की टीम ने पकड़ा है। अब उसे रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया है। वन विभाग के रेंजर ने बताया कि जो बाघ वन विभाग ने आज पकड़ा है, उसके डीएनए सैंपल भी लिए जाएंगे। इसके बाद पता चलेगा बीते दिनों क्षेत्र में हुई घटना में बाघ संलिप्त था या नहीं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

यहाँ पिजरे में एक और गुलदार कैद राहत की खबर

उत्तराखंड राज्य के नैनीताल के तमाम क्षेत्रों में इन दिनों वन्यजीव दिखाई...

वारदात —यहाँ अवैध संबंधों के शक में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

पिथौरागढ़ के थाना अस्कोट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम द्वालीसेरा में एक दिल दहला...

पिथौरागढ़ धारचूला से आज ‘आदि कैलाश यात्रा 2026’ का शुभारंभ

पिथौरागढ़ धारचूला से आज ‘आदि कैलाश यात्रा 2026’ का शुभारंभ भव्य रूप...