उत्तराखंड राज्य के मसूरी- पहाड़ों की रानी मसूरी में बुधवार को तीन घंटे तक हुई तेज बारिश और भारी ओलावृष्टि ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया।
शहर की सड़कें, छतें और पहाड़ियां सफेद चादर से ढक गईं, जबकि तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
भारी ओलावृष्टि से कंपनी गार्डन के बगीचों को नुकसान पहुंचा है।
वहीं शहर के कई हिस्सों में फसलों, बगीचों और संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि मौसम के बदले मिजाज का पर्यटकों ने जमकर आनंद लिया।
मौसम विभाग ने पहले ही भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया था, जिसके बाद प्रशासन सतर्क नजर आया।














Leave a comment