Home उत्तराखंड ऑनलाइन ठगी करने वाला वांछित अभियुक्त को थाना थल पुलिस मथुरा से धर दबोचा
उत्तराखंडकानून

ऑनलाइन ठगी करने वाला वांछित अभियुक्त को थाना थल पुलिस मथुरा से धर दबोचा

119

पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा“ऑपरेशन प्रहार” के तहत फरार एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 14 सितम्बर 2022 को वादी श्री हरी सिंह द्वारा थाना थल में सूचना दी गई थी कि एक व्यक्ति द्वारा उनसे ₹99,000 की ऑनलाइन ठगी की गई है। मामले में थाना थल में धारा 420 भादवि एवं 66D आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवेचना के दौरान अभियुक्त साबिर उर्फ शब्बू निवासी देवसेरस, थाना गोवर्धन, जनपद मथुरा (उ0प्र0) का नाम प्रकाश में आया। पुलिस द्वारा पूर्व में अभियुक्त को नियमानुसार नोटिस तामील कराया गया, किन्तु वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया।

थानाध्यक्ष थल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। लगातार प्रयासों के बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...