Home उत्तराखंड दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत
उत्तराखंडसमाज

दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत

91

उत्तराखंड

उत्तरकाशी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिन्यालीसौड़ के नागणी क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप यूटिलिटी वाहन ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी,

जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर जमा हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतक की पहचान मामराज के रूप में हुई है, जो सहायक उद्योग अधिकारी के पद पर तैनात बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार वह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी यह हादसा हुआ।


फिलहाल पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

उत्तरकाशी में लगातार बढ़ती तेज रफ्तार अब जानलेवा साबित हो रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...