Home उत्तराखंड पूर्व सैनिक संगठन, पिथौरागढ़ का एक और प्रयास सफल, बच्चों को मिला नया भविष्य
उत्तराखंडसमाज

पूर्व सैनिक संगठन, पिथौरागढ़ का एक और प्रयास सफल, बच्चों को मिला नया भविष्य

156
  1. पिथौरागढ़
    पूर्व सैनिक संगठन, पिथौरागढ़ द्वारा वर्ष 2022 से लगातार उठाई जा रही एक महत्वपूर्ण मांग को अब सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुआ है।
  2. संगठन द्वारा उत्तराखंड बोर्ड के विद्यार्थियों के भविष्य एवं अग्निवीर सेना भर्ती में आ रही तकनीकी बाधाओं को गंभीरता से उठाते हुए विभिन्न स्तरों पर पत्राचार एवं संवाद किया गया था।

    उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर की अंक प्रणाली के अनुसार छठे अतिरिक्त (Additional) विषय के अंक कुल प्रतिशत में नहीं जोड़े जाते थे, जबकि सेना भर्ती प्रक्रिया में सभी 6 विषयों के अंक जोड़े जाने के कारण उत्तराखंड बोर्ड के हजारों योग्य युवा, 45% कुल अंक एवं प्रत्येक विषय में निर्धारित 33% अंक प्राप्त करने के बावजूद केवल तकनीकी कारणों से भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो रहे थे।

    पूर्व सैनिक संगठन, पिथौरागढ़ ने इस विषय को युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए लगातार संबंधित विभागों, डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ़ रिक्रूटिंग, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर एवं भर्ती अधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखा। संगठन की मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए अब भर्ती प्रक्रिया में अतिरिक्त (Additional) विषय को हटाकर *केवल मुख्य पाँच विषयों के अंकों को ही मान्यता प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है।

    इस निर्णय से उत्तराखंड के हजारों युवाओं को पुनः सेना भर्ती में अवसर प्राप्त होंगे तथा वे अब अपनी योग्यता के आधार पर सेना में भर्ती हेतु प्रयास कर सकेंगे। संगठन ने इस महत्वपूर्ण एवं युवा हितैषी निर्णय के लिए डायरेक्टरेट जनरल ऑफ रिक्रूटिंग तथा एआरओ पिथौरागढ़ के माध्यम से भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया है।

    पूर्व सैनिक संगठन का मानना है कि यह निर्णय सीमांत एवं पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं के हित में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे न केवल युवाओं का मनोबल बढ़ेगा बल्कि सेना में उत्तराखंड के युवाओं की भागीदारी भी और अधिक मजबूत होगी।

    संगठन ने भविष्य में भी युवाओं एवं पूर्व सैनिकों से जुड़े मुद्दों को इसी प्रकार मजबूती से उठाने का विश्वास दिलाया है।
    आज ज्ञापन प्रस्तुत करने हेतु संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट, देव सिंह भाटिया तथा श्याम विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...