Home उत्तराखंड नानकमत्ता में भीषण सड़क हादसा, चंपावत के शिक्षक समेत एक व्यापारी की मौत,दो अन्य हुए घायल
उत्तराखंड

नानकमत्ता में भीषण सड़क हादसा, चंपावत के शिक्षक समेत एक व्यापारी की मौत,दो अन्य हुए घायल

83

उत्तराखंड के नानकमत्ता में मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

हादसे में चंपावत निवासी एक शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई,

जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, चंपावत जिले के माडली निवासी संजय पांडे (41) पुत्र भुवन पांडे राजकीय इंटर कॉलेज बाला तड़ी में शिक्षक के पद पर तैनात थे।

मंगलवार को वह अपने साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी के साथ नई कार खरीदने के लिए हल्द्वानी गए थे।

बताया जा रहा है कि देर रात लौटते समय नानकमत्ता के पास उनकी कार की सामने से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय पांडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी चंद्रप्रकाश जोशी बाल-बाल बच गए।

हादसे में फॉर्च्यूनर सवार लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि एसयूवी में सवार एक अन्य व्यक्ति दीपांश सिंघल उम्र 24 की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई।

मृतक दीपांश बरेली रोड किच्छा स्थित भगवती हार्डवेयर के स्वामी पवन कुमार सिंघल के पुत्र थे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया।मृतक संजय पांडे अपने पीछे पत्नी, तीन बच्चों, माता-पिता और दादी को छोड़ गए हैं।

उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। संजय पांडे राजकीय इंटर कॉलेज बालातड़ी पाटी ब्लॉक में एसएसटी के शिक्षक थे।


शिक्षा के साथ-साथ भजन गायकी के लिए भी क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

वही नानकमत्ता थाना पुलिस शवो के पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर रही है।दोनो मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...