Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने 1140.82 लाख की लागत से शक्तिफार्म को सिडकुल जोड़ने वाले पुल का किया शिलान्यास
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने 1140.82 लाख की लागत से शक्तिफार्म को सिडकुल जोड़ने वाले पुल का किया शिलान्यास

24

उत्तराखंड

सितारगंज सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल से जोड़ने वाले सिसौना नदी पर 1140.82 लागत से बनने वाले150 मी0 स्पान सीसी पुल का कार्य का शुभारंभ किया।

शक्तिफार्म पहुंचने पर माननीय मुख्यमंत्री का जनता व जनप्रतिनिधियों ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग साढ़े 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस महत्वपूर्ण पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे मुझे बहुत खुशी हो रही है कि शक्तिफार्म क्षेत्र को सिडकुल से जोड़ने वाले इस पुल के निर्माण से इस पूरे क्षेत्र के लगभग 50 हजार निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि आप लोगों को इस पुल के निर्माण के पश्चात सिडकुल सितारगंज में स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं विकास खंड कार्यालय सिसौना तक पहुँचने के लिए लगभग 9 किलोमीटर कम दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे न केवल समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि आवागमन भी अधिक सुगम, सुरक्षित और किफायती हो सकेगा।


माननीय कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमने जो भी वादे किए थे उसमें से 95 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए हैं शेष भी पूर्ण किए जाएंगे।

उन्होंने सितारगंज में 75 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन ऐक्वा पार्क,65 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन आंचल मल्टी दुग्ध प्लांट स्वीकृत करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यूसीसी, सख्त नकल विरोधी, धर्मांतरण कानून लागू करने के लिए भी मुख्यमंत्री को बधाई दी व आभार व्यक्त किया। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी से बंगला भाषा को राज्य दर्जा देने व पिपलिया गांव के अग्निवीर के परिवार की मदद करने का अनुरोध भी किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

250 ग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

चम्पावत* *कोतवाली टनकपुर पुलिस को बड़ी सफलता – 250 ग्राम चरस के...

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...