Home उत्तराखंड मुनस्यारी शास्त्री चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं पेपर लीक के विरोध में पुतला दहन
उत्तराखंड

मुनस्यारी शास्त्री चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं पेपर लीक के विरोध में पुतला दहन

67

पिथौरागढ़ – मुनस्यारी शास्त्री चौक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदरणीय मनोहर टोलिया के नेतृत्व में कांग्रेस एवं यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखंड सरकार एवं केंद्र सरकार का जोरदार पुतला दहन किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता, गरीब, मजदूर एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम लोगों का जीवन बेहद कठिन हो गया है।

साथ ही लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों ने प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। मेहनत करने वाले युवाओं में भारी निराशा और आक्रोश व्याप्त है। सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण लगाने, बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने तथा पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

इस दौरान यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू, पूर्व यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन टोलिया , क्षेत्र पंचायत सदस्य देव राणा जी, एसटी ब्लॉक अध्यक्ष शंकर धाम सत्तू , ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष हरि नरी , ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र गोस्वामी , पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य योगेश भाकुनी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश कुमार , जिला सचिव एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य केदार राम , तुलाराम जी, चंद्र प्रकाश , दीवान राम , जिला सचिव देवेंद्र चुलकोटिया , प्रताप लाल जी, राम सिंह सहित अनेक कांग्रेस एवं यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जनता एवं युवाओं की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हुई तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...