Home उत्तराखंड बड़ी खबर -दुःखद घटना गहरे खाई में गिरा वाहन पाँच लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड

बड़ी खबर -दुःखद घटना गहरे खाई में गिरा वाहन पाँच लोगों की दर्दनाक मौत

107

उत्तराखंड राज्य के नैनीताल

सेनेटोरियम- रातीघाट बायपास रोड, भवाली स्थित ढैला गांव से लगभग 500 मीटर पूर्व एक महिंद्रा कार (वाहन संख्या *UP 32 QU 1874) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में कुल 05 श्रद्धालु सवार थे।

दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा तत्काल पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया।
स्थानीय पुलिस SDRF तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

दुर्घटना में 05 व्यक्तियों (02 पुरुष, 02 महिलाएं एवं 01 बच्चा)* की मृत्यु होना प्रकाश में आया है, सभी के सम्बंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस एवं SDRF, SSB टीम द्वारा सभी 05 शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया है।

मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा*, एसडीआरएफ एवं पुलिस बल मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं।

मृतकों की शिनाख्त एवं विस्तृत विवरण प्राप्त किए जाने की कार्यवाही प्रचलित है। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

मृतकों के नाम

1- भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष
2- सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष
3- वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष
4- रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष
5- चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम आलम नगर लखनऊ उम्र 34

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...