Home उत्तराखंड पिथौरागढ़ नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता
उत्तराखंड

पिथौरागढ़ नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता

90

उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़
कोतवाली अस्कोट क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ शारीरिक शोषण कर उसे गर्भवती किए जाने के गंभीर प्रकरण में जनपद पुलिस द्वारा की जा रही विवेचना में आज महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
*पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे* द्वारा, *क्षेत्राधिकारी डीडीहाट उमेश मलिक* के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी थी । टीम ने छात्रा द्वारा जन्म दिए गए भ्रूण की तलाश हेतु एसएसबी डॉग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीम कुल 40 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा जंगल क्षेत्र में सघन खोज अभियान चलाया गया।
 
*लगभग 35 किमी दूर दुर्गम जंगल क्षेत्र में मिला महत्वपूर्ण साक्ष्य*
तलाशी अभियान के दौरान अस्कोट से लगभग 35 किलोमीटर दूर खलगाड़ गधेरे के समीप जंगल क्षेत्र से उक्त भ्रूण के अवशेष बरामद किए गए। फॉरेंसिक टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अवशेषों को सुरक्षित सील कर कब्जे में लिया गया है।
 
*वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष जांच की दिशा में अहम कदम*
बरामद साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच को और अधिक वैज्ञानिक एवं सशक्त बनाया जा रहा है। पुलिस द्वारा प्रकरण में सभी आवश्यक कानूनी कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है।
 
*अभियान में शामिल टीमें
▪️ क्षेत्राधिकारी डीडीहाट उमेश मलिक
▪️ प्रभारी निरीक्षक एसओजी नीरज भाकुनी
▪️ थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज
▪️ थानाध्यक्ष थल प्रकाश पाण्डेय
▪️ उपनिरीक्षक मीनाक्षी देव (विवेचक)
▪️ उपनिरीक्षक बसंत पंत
▪️ थाना कनालीछीना, कोतवाली डीडीहाट एवं अन्य पुलिस टीम
▪️ एसएसबी डॉग स्क्वायड टीम
▪️ फॉरेंसिक विशेषज्ञ टीम
तथा *लगभग 40 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी* सम्मिलित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...