Home उत्तराखंड पिथौरागढ़ में आज एक दर्दनाक हादसा दो लोगों ने तोड़ा दम
उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में आज एक दर्दनाक हादसा दो लोगों ने तोड़ा दम

87

पिथौरागढ़
धारचूला तहसील मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर पंपाबे क्षेत्र में पंचाचूली बेस कैंप से लौट रहे पर्यटकों की स्काॅर्पियो वाहन पर पहाड़ी से अचानक विशाल बोल्डर गिर गया।

इस हादसे में वाहन चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,

जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के कोटा जिले के रामगंज मंडी क्षेत्र से एक ही परिवार के नौ चचेरे भाई-बहन उत्तराखंड भ्रमण पर आए थे।

सभी ने आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन किए थे। इसके बाद परिवार दारमा घाटी और पंचाचूली बेस क्षेत्र की यात्रा पर निकला।

वहीं आज वापसी के दौरान परिवार के कुछ सदस्य स्काॅर्पियो वाहन में सवार थे, जबकि अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी में यात्रा कर रहे थे।

दोपहर करीब डेढ़ बजे धारचूला से लगभग 42 किलोमीटर दूर पंपाबे क्षेत्र में पहाड़ी से अचानक एक विशाल बोल्डर टूटकर नीचे आ गिरा जो

बोल्डर सीधे स्काॅर्पियो के अगले हिस्से पर गिरा, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

हादसा इतना भयावह था कि वाहन चालक सुरेन्द्र गर्ब्याल (50) पुत्र किशन सिंह निवासी गर्ब्यांग, धारचूला तथा राजस्थान के रामगंज मंडी निवासी 15 वर्षीय केशव खंडेलवाल पुत्र अजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

वाहन के पिछले हिस्से में बैठे चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में ऋषभ खंडेलवाल (30) पुत्र मुकेश खंडेलवाल, राघव खंडेलवाल (17) पुत्र बृजेश खंडेलवाल, रुणि खंडेलवाल (26) पुत्र दिनेश खंडेलवाल तथा आयुष खंडेलवाल (24) पुत्र गजेन्द्र खंडेलवाल शामिल हैं।

सभी घायल राजस्थान के कोटा जिले के निवासी बताए गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे।

घायलों को तत्काल उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय धारचूला भेजा गया।

प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...