चम्पावत ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत चंपावत पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता हासिल हुई है।
चंपावत पुलिस ने मैदानी क्षेत्र टनकपुर से 253 ग्राम स्मैक के साथ एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है।
बरामद की गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 75 लाख रुपए आंकी गई है।
शुक्रवार को एसपी रेखा यादव ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने में जनपद चंपावत पुलिस लगातार शानदार काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ लगातार पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। जिस क्रम में चंपावत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
उन्होंने बताया कि टनकपुर क्षेत्र में तस्लीम मंसूरी पुत्र सलीम मंसूरी निवासी वार्ड नंबर 6 मीना बाजार बनबसा निवासी को 253 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 75 लाख रुपए आंकी गई है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, 900 रुपए कैश और एक फोन बरामद हुआ है। वहीं पुलिस टीम में चेतन रावत, कमलेश भट्ट, पूरन सिंह, तेज कुमार, प्रकाश भट्ट, ललित श्रीवास्तव, नासिर हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। एसपी रेखा यादव ने सभी जनपद वासियों से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों की सूचना चंपावत पुलिस के टोल फ्री नंबर पर देकर ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को साकार करने में चंपावत पुलिस का सहयोग करें ।














Leave a comment