Home उत्तराखंड बड़ी खबर पर्वतीय जनपद से सोना चांदी लेकर बंगलादेश भागने के फिराक में थे आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड

बड़ी खबर पर्वतीय जनपद से सोना चांदी लेकर बंगलादेश भागने के फिराक में थे आरोपी गिरफ्तार

66

चंपावत

लोहाघाट में एक बार फिर से बंगाल के सोने के कारीगरों ने सनसनी फैलाई है। लोहाघाट में सोने चांदी के आभूषण बनाने वाले बंगाल के दो कारीगर 2 दिन पूर्व लोहाघाट के एक स्वर्णकार की दुकान से सोना और चांदी लेकर फरार हो गए । स्वर्ण व्यापारी के द्वारा इसकी सूचना लोहाघाट थाने में दी गई। तहरीर में व्यापारी ने शाहिद अली मलिक पुत्र असगर अली निवासी हावड़ा पश्चिम बंगाल और एस0के साहिब बुल पुत्र एस के शराफ़त निवासी हावड़ा पश्चिम बंगाल पर उनका लगभग 35 ग्राम सोना व 700 ग्राम चांदी लेकर फरार होने के आरोप लगाए थे। वहीं इस घटना से एक बार स्वर्णकारों में सनसनी फैल गई है। मालूम हो पिछले वर्ष भी एक स्वर्णकार पर सोना लेकर फरार होने के आरोप लगे थे। तहरीर पर पुलिस ने एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर दोनों आरोपितो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया तथा थाना प्रभारी लोहाघाट को तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे।प्रभारी थाना अध्यक्ष बिपुल जोशी ने बताया तहरीर मिलते ही एसपी चंपावत के निर्देश पर दोनों आरोपियो के खिलाफ धारा 316, 318 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश शुरू की गई। प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया दोनों आरोपितों की तलाश में पुलिस के द्वारा सर्विलेंस सेल व अन्य माध्यमों से तलाश शुरू की गई। पुलिस जांच में दोनों आरोपितो के दिल्ली में होने की बात प्रकाश में आई। उन्होंने बताया एसपी चंपावत के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम दिल्ली रवाना की गई जहां से दोनों आरोपितों को एयरपोर्ट गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है उन्होंने बताया दोनों आरोपी बांग्लादेश भागने की फिराक में थे। थानाध्यक्ष ने बताया पुलिस टीम दोनों आरोपितों को गिरफतार कर लोहाघाट वापस लाई ।जिन्हें आज गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया आरोपियों से 400 ग्राम चांदी बरामद की गई है तथा सोना उनके द्वारा नगर के स्वर्णकारों को ही बेच दिया गया था ।उन्होंने बताया आरोपितों में धारा 317 / 2 की बढ़ोतरी की गई है। एसपी चंपावत रेखा यादव ने चंपावत पुलिस के द्वारा 24 घंटे के भीतर यह गुत्थी सुलझा ली गई सुलझाई गई आरोपियों से 400 ग्राम चांदी बरामद की गई है एसपी ने कहा पुलिस ने मामले में पूरा माल बरामद किया है कहां जांच में सोना गायब होना नहीं पाया गया है। उन्होंने कहा इस मामले को सुलझाने में लोहाघाट थाने के सब इंस्पेक्टर कुंदन बोरा के द्वारा बेहतर कार्य किया गया। तो वहीं पीड़ित व्यापारी के द्वारा पुलिस से उसका पूरा सोना बरामद करने की मांग की गई है। व्यापारी ने कहा कारीगर उसका 35 ग्राम सोना व 700 ग्राम चांदी लेकर फरार हुए थे जिनकी तहरीर मैंने थाने में दी है। पुलिस ने मात्र 400 ग्राम चांदी की बरामद की है

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...