उत्तराखंड
पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशन में जनपदभर में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत थाना पोखरी पुलिस ने एक नशा तस्कर को अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
थानाध्यक्ष पोखरी देवेन्द्र कुमार पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा विशाल तिहारा मोटर मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान विशाल तिहारा के पास एक युवक पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने लगा। उसके हाव-भाव संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 0.93 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना पोखरी में एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।














Leave a comment