Home उत्तराखंड बड़ी खबर – आपत्तिजनक सामग्री के साथ हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रिजॉर्ट सील, 62 लोग हिरासत में
उत्तराखंड

बड़ी खबर – आपत्तिजनक सामग्री के साथ हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रिजॉर्ट सील, 62 लोग हिरासत में

110

उत्तराखंड के रामनगर में पुलिस ने एक रिजॉर्ट पर छापेमारी कर कथित देह व्यापार और अन्य अवैध गतिविधियों के नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया है।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 62 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें एक नाबालिग लड़की और एक नाबालिग लड़का भी शामिल हैं। मामले में रिजॉर्ट को सील कर दिया गया है, जबकि जनरल मैनेजर लखेंद्र चौधरी फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, 4 से 5 जुलाई 2026 के लिए लगभग 2.20 लाख रुपये में रिजॉर्ट बुक किया गया था। जांच में आरोप है कि पार्टी के लिए शराब, महिलाओं और कथित “एक्स्ट्रा सर्विस” की व्यवस्था की गई थी। पुलिस का यह भी दावा है कि होटल स्टाफ को आगंतुकों के नाम रजिस्टर में दर्ज नहीं करने के निर्देश दिए गए थे।
पुलिस का कहना है कि मामले में मोबाइल फोन, दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। नाबालिगों के मिलने के बाद मामले की जांच बाल संरक्षण संबंधी कानूनी प्रावधानों के तहत भी की जा रही है। एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने कहा कि जिले में देह व्यापार, नशे और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम के लिए ₹2,500 के नगद पुरस्कार की घोषणा भी की गई है।


Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...