Home उत्तराखंड नाबालिक को भगाकर शादी और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार एक माह बाद किशोरी सकुशल बरामद।
उत्तराखंड

नाबालिक को भगाकर शादी और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार एक माह बाद किशोरी सकुशल बरामद।

84

उत्तराखंड

रामनगर कोतवाली पूलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने, उससे शादी करने और दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने करीब एक माह बाद किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।
रामनगर कोतवाली पुलिस को नाबालिग किशोरी को भगाकर ले जाने और उसके साथ दष्कर्म करने के मामले में बड़ी सफलत मिली है, पुलिस ने करीब एक माह से फरार चल रहे आरोपी यवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पीडित नाबालिग किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, 6 जून को रामनगर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी को उधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर स्थित भीमनगर प्रतापपुर निवासी अमन सागर बहला- फसलाकर अपने साथ ले गया था, आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग से शादी की और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, घटना के बाद किशोरी के परिजनों ने रामनगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी, शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था, इसके बाद आरोपी और किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। लगातार की जा रही तलाश और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी अमन सागर को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही नाबालिग किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया, बरामदगी के बाद किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा नियमान्सार उसके बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत अग्रिम कानूनी कार्रवाई करते हए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है, पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और सभी पहलूओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई को रामनगर पूलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है, पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी नाबालिग के लापता होने या उसके साथ किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की जानकारी मिले तो तत्काल पूलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

250 ग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

चम्पावत* *कोतवाली टनकपुर पुलिस को बड़ी सफलता – 250 ग्राम चरस के...

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...