पिथौरागढ़
*नशा मुक्ति अभियान के तहत अस्कोट पुलिस की कार्रवाई, भांग की खेती की नष्ट
जनपदभर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अस्कोट रवीन्द्र यादव एवं चौकी प्रभारी ओगला नीरज चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम सभा नाग-ताल क्षेत्र में अवैध रूप से उगाई जा रही भांग की खेती को नष्ट किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। साथ ही बिना वैध अनुमति के भांग की खेती किए जाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई किए जाने संबंधी जानकारी भी दी गई।
पुलिस द्वारा आमजन से नशे के कारोबार एवं अवैध खेती की सूचना तत्काल साझा करने का आह्वान करते हुए मानस हेल्पलाइन-1933 की जानकारी प्रदान की गई।














Leave a comment