पिथौरागढ़ 03 जुलाई से 15 जुलाई तक इण्डोनेशिया के जकार्ता शहर में आयोजित हुई अण्डर-23 एशियन बाॅक्ंिसग चैम्पियनशिप में सीमान्त जनपद की निकिता चन्द ने 60 किग्रा0 भार वर्ग में तथा काजल फर्सवाण 65 किग्रा0 भार वर्ग में भारत की झोली में 02 रजत पदक डाले। 
जिला क्रीड़ा अधिकारी पिथौरागढ़ अनूप बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमान्त जनपद के 02 प्रतिभावान महिला बाॅक्सरों ने दमदार पंचों की बदौलत अपने-अपने भार वर्ग में फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। फाइनल में निकिता चन्द ने 60 किग्रा0 भार वर्ग में उज्बेकिस्तान की खिलाड़ी से 5-0 से पराजित होकर रजत पदक तथा काजल फर्सवाण ने 65 किग्रा0 भार वर्ग में उज्बेकिस्तान की ही खिलाड़ी से 5-0 से पराजित होकर रजत पदक जीतकर देश, प्रदेश एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।
सीमान्त जनपद के महिला बाॅक्सरों की इस उपलब्धि जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, अरूण बन्ग्याल समेत जनपद के ओलम्पिक संघ, खेल एसोसिएशनों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता जताई एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाऐं दी है।














Leave a comment