Home उत्तराखंड आरती धारियाल ने अन्तर्राष्ट्रीय गोल्डन बेल्ट टूर्नामेन्ट रोमानिया में जड़ा गोल्डन पंच
उत्तराखंड

आरती धारियाल ने अन्तर्राष्ट्रीय गोल्डन बेल्ट टूर्नामेन्ट रोमानिया में जड़ा गोल्डन पंच

68

पिथौरागढ़

दिनॉंक 12 जुलाई 2026 से रोमानिया में आयोजित हो रही अन्तर्राष्ट्रीय गोल्डन बेल्ट टूर्नामेन्ट में जनपद पिथौरागढ़ की प्रतिभावान महिला बॉक्सर आरती धारियाल ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 54 किग्रा0 भार वर्ग में फाइनल मुकाबले में मेजबान राष्ट्र की मुक्केबाज कार्ला लौरा को आर0एस0सी0 के तहत दूसरे राउण्ड में शिकस्त देकर जीत दर्ज की और स्वर्ण पदक देश के नाम किया।

आरती धारियाल वर्तमान में एलिट सीनियर कैम्प पटियाला में बॉक्ंिसग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है तथा जनपद पिथौरागढ़ में खेल विभाग के अधीन संचालित स्मॉल खेलो इण्डिया बॉक्ंिसग सेन्टर की प्रशिक्षणार्थी है तथा बॉक्ंिसग कोच निखिल महर से प्रशिक्षण प्राप्त करती है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी पिथौरागढ़ अनूप बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों इण्डोनेशिया के जकार्ता शहर में सम्पन्न हुई एशियन बॉक्ंिसग चैम्पियनशिप में महिला बॉक्सर निकिता चन्द एवं काजल फर्सवाण ने दिनॉंक 15 जुलाई, 2026 को रजत पदक जीता था, ठीक 03 दिन बाद रोमानिया में आयोजित हो रही अन्तर्राष्ट्रीय गोल्डन बेल्ट टूर्नामेन्ट में आरती धारियाल ने आज स्वर्ण पदक जीता है। सीमान्त जनपद की 03 महिला बॉक्सरों ने कीर्तिमान स्थापित करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर 03 मेडल देश की झोली में डाले है, जो देश, प्रदेश एवं जनपद के लिये गौरव का क्षण है।

सीमान्त जनपद की महिला बॉक्सर आरती धारियाल की इस उपलब्धि जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, अरूण बन्ग्याल, बॉक्ंिसग कोच निखिल महर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगत सिंह महरा समेत जनपद के ओलम्पिक संघ, बॉक्ंिसग संघ, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता जताई एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाऐं दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

250 ग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

चम्पावत* *कोतवाली टनकपुर पुलिस को बड़ी सफलता – 250 ग्राम चरस के...

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...