Home उत्तराखंड संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दीक्षारंभ समारोह का आयोजन, नवप्रवेशित विद्यार्थियों को दी महाविद्यालय की कार्यप्रणाली एवं अनुशासन की जानकारी
उत्तराखंड

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दीक्षारंभ समारोह का आयोजन, नवप्रवेशित विद्यार्थियों को दी महाविद्यालय की कार्यप्रणाली एवं अनुशासन की जानकारी

33

नारायण नगर, पिथौरागढ़,

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर, पिथौरागढ़ में गुरुवार को बी.ए. एवं बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ (Induction Programme) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें उच्च शिक्षा के उद्देश्यों, महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न आयामों से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ मनीष बेलवाल जी ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासित, सकारात्मक एवं लक्ष्य-केन्द्रित जीवन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. विवेक आर्य एवं डॉ. दिनेश कोहली ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली, छात्रवृत्ति, पुस्तकालय, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा विभिन्न छात्र कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही विद्यार्थियों को नियमित उपस्थिति, अनुशासन, समय प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया
उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था एवं आवश्यक प्रक्रियाओं से अवगत कराया तथा सभी से महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखने का आग्रह किया।

दीक्षारंभ समारोह में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महाविद्यालय के शिक्षकों से संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास, नई ऊर्जा एवं उच्च शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का कार्य किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...