Home उत्तराखंड राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के सफल छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के अंतर्गत जागरूकता एवं जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया
उत्तराखंड

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के सफल छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के अंतर्गत जागरूकता एवं जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया

39

नारायण नगर (पिथौरागढ़),
संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के सफल छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के अंतर्गत जागरूकता एवं जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों, उपलब्धियों एवं नवाचारों से अवगत कराना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनीष बेलवाल ने की, जबकि कार्यक्रम का संयोजन एनईपी समन्वयक डॉ. विवेक आर्या द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. विवेक आर्या ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख उद्देश्यों, प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा व्यवस्था, कौशल विकास, बहुविषयक शिक्षा तथा रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि जीवनोपयोगी ज्ञान, कौशल और आत्मनिर्भरता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय में एनईपी के अंतर्गत संचालित नवीन गतिविधियों एवं शैक्षणिक नवाचारों की जानकारी भी साझा की।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. मनीष बेलवाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारतीय शिक्षा व्यवस्था को अधिक समावेशी, गुणवत्तापूर्ण, नवाचार आधारित एवं वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से नई शिक्षा नीति के प्रावधानों का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर डॉ. दिनेश, डॉ. रश्मि tamta, डॉ. अनुल हुदा , डॉ. शिखर पाण्डेय, डॉ. शिखा पाण्डेय, डा. सारिका वर्मा, डॉ. मनोज कुमार ,डॉ. शुभम, डॉ. मनीष नेगी, डॉ. कुंदन प्रसाद, डॉ. सुधीर तिवारी, डॉ. महेंद्र तथा डॉ. कमलेश सहित अनेक प्राध्यापक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के व्यापक जनजागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...