Home उत्तराखंड एसओजी पिथौरागढ़ की बड़ी सफलता: 6.60 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार*  
उत्तराखंड

एसओजी पिथौरागढ़ की बड़ी सफलता: 6.60 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार*  

99

**जनपद पिथौरागढ़ पुलिस*

 
*नशे के खिलाफ पिथौरागढ़ पुलिस का प्रहार जारी*
 
*एसओजी पिथौरागढ़ की बड़ी सफलता: 6.60 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार*
 
*नशे के सौदागरों पर कसा शिकंजा, एसओजी की सटीक कार्रवाई से तस्करी नेटवर्क में मचा हड़कंप*
 
 जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी पिथौरागढ़ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
दिनांक 01.08.2026 को प्रभारी निरीक्षक एसओजी श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा थाना जाजरदेवल को वड्डा क्षेत्र में सघन चेकिंग एवं गश्त के दौरान एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए एक व्यक्ति को 6.60 ग्राम (पन्नी सहित) हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया।
🔍 *गिरफ्तार अभियुक्त-* फकरूद्धीन निवासी – लौकाही, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच (उ0प्र0)उम्र – 51 वर्ष
अभियुक्त के विरुद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है।
             पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ कर नशे के स्रोत एवं उससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन जांच की जा रही है। नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
📢 *जनपद पुलिस की अपील*
नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। यदि आपके आसपास चरस, स्मैक, हेरोइन अथवा अन्य किसी भी प्रकार के नशे से संबंधित गतिविधियां संचालित हो रही हों, तो तत्काल मानस हेल्पलाइन-1933 अथवा पुलिस को सूचना दें।
आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
*कार्रवाई करने वाली एसओजी टीम*
उ0नि0 मनोज कुमार
अपर उ0नि0 दीपक खनका
का0 सतेन्द्र सुयाल
का0 सोनू कार्की
 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...