Home उत्तराखंड सीएमओ की ताबड़तोड़ छापेमारी से अस्पतालों में हड़कंप, अव्यवस्थाओं पर भड़के डॉ. जे.एस. चुफाल
उत्तराखंड

सीएमओ की ताबड़तोड़ छापेमारी से अस्पतालों में हड़कंप, अव्यवस्थाओं पर भड़के डॉ. जे.एस. चुफाल

95

सीएमओ की ताबड़तोड़ छापेमारी से अस्पतालों में हड़कंप, अव्यवस्थाओं पर भड़के डॉ. जे.एस. चुफाल

अनुपस्थित कर्मचारियों से मांगा जवाब, बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त चेतावनी; प्रचार सामग्री वितरण में लापरवाही पर वेतन रोकने के निर्देश

पिथौरागढ़। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. चुफाल ने लगातार दो दिन विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर लापरवाही, अनुशासनहीनता और व्यवस्थागत खामियां मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनालीछीना में सीएमओ ने उपस्थिति पंजिका की जांच की। इस दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों को मौके पर फटकार लगाते हुए नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट में लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया। साथ ही जनपद मुख्यालय से भेजी गई स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी प्रचार सामग्री का वितरण नहीं होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गोचर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान टूटी हुई खिड़कियां और भवन में पानी रिसाव की समस्या सामने आई। इस पर सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों और तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग में प्रोग्राम मैनेजर बिना किसी अवकाश आवेदन के अनुपस्थित मिले। इस पर डॉ. चुफाल ने उनका स्पष्टीकरण तलब किया और जनपद के सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी कर्मचारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में रखी प्रचार सामग्री की रिसीविंग एएनएम द्वारा प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सीएमओ ने कड़ी फटकार लगाई और संबंधित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के मौखिक निर्देश दिए। वहीं जिला मुख्यालय से करीब एक माह पूर्व भेजे गए हायर कंपनी के रेफ्रिजरेटर को अब तक अनबॉक्स नहीं किए जाने पर फार्मेसी अधिकारी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया।

निरीक्षण के दूसरे दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट में कर्मचारियों ने पेयजल की समस्या से अवगत कराया। इस पर डॉ. चुफाल ने विभागीय अभियंता को तत्काल मौके पर भेजकर जांच कराने और समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यहां भी स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी प्रचार सामग्री का वितरण नहीं किए जाने पर संबंधित एएनएम को फटकार लगाई गई।

सीएमओ डॉ. जे.एस. चुफाल ने कहा कि अस्पतालों में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे और जहां भी लापरवाही मिलेगी, वहां संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...