चंपावत
🚨 *25 नाली अवैध भांग की खेती पर चम्पावत पुलिस का प्रहार*
* रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत* के निर्देशन में जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए चम्पावत पुलिस का अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
उक्त क्रम में दिनांक 12.08.2026 को *प्रभारी थानाध्यक्ष पाटी रमेश बेलवाल* के नेतृत्व में *थाना पाटी पुलिस* द्वारा *ग्राम जोगां एवं पारस के पास* अवैध रूप से की जा रही लगभग 25 नाली भांग की खेती को नष्ट किया गया।
🚫 *नशे की खेती करने वालों के खिलाफ चम्पावत पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी है*।
📢 *जनता से अपील*: यदि आपके आसपास नशे की खेती, तस्करी या अन्य अवैध गतिविधि की जानकारी हो, तो मानस हेल्पलाइन 1933 पर सूचना दें।
🔒 *सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी*।
💪 चम्पावत पुलिस का संकल्प
नशामुक्त देवभूमि • सुरक्षित युवा • स्वस्थ समाज














Leave a comment