Home उत्तराखंड पुलिस की प्रभावी विवेचना व सशक्त पैरवी से नाबालिग का अपहरण करने वाले को हुई सजा
उत्तराखंड

पुलिस की प्रभावी विवेचना व सशक्त पैरवी से नाबालिग का अपहरण करने वाले को हुई सजा

42

पिथौरागढ़ पुलिस की प्रभावी विवेचना व सशक्त पैरवी से नाबालिग का अपहरण करने वाले को हुई सजा*

*अभियुक्त को दो वर्ष का सश्रम कारावास 1 हजार रूपये अर्थदण्ड*

पुलिस की उत्कृष्ट विवेचना एवं अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप न्यायालय द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अगवा करने वाले को दोषसिद्ध पाते हुए दण्ड सुनाया गया है।
दिनांक 07 अक्टूबर 2024 को कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्दर्गत निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर कोतवाली में वादी की नाबालिग पुत्री को अभियुक्त मो0 कैफ निवासी कृष्णापुरी, मूल निवासी खतौली मुजफ्फरनगर द्वारा बहला फुसलाकर अगवा कर फरार हो जाने पर धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था ।
मामले में उ0नि0 मीनाक्षी मनराल द्वारा उत्कृष्ट विवेचना कर दिनांक 20 मई 2025 को आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया । सहायक लोक अभियोजक श्री रितेश वर्मा द्वारा प्रभावी पैरवी की गई। न्यायालय सिविल जज (सी0डि0) / न्यायिक मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ द्वारा उक्त अभियुक्त को दोषसिद्ध पाते हुए 02 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 1000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...