Home उत्तराखंड एसओजी व चौकी घाट पुलिस की सतर्क निगाहों से बच न सका नशे का सौदागर, 29.79 ग्राम हेरोइन सहित दबोचा गया
उत्तराखंड

एसओजी व चौकी घाट पुलिस की सतर्क निगाहों से बच न सका नशे का सौदागर, 29.79 ग्राम हेरोइन सहित दबोचा गया

93

पिथौरागढ़  जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी व पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 18.08.2026 को प्रभारी निरीक्षक एसओजी श्री नीरज भाकुनी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ श्री ललित मोहन के नेतृत्व में एसओजी व चौकी घाट पुलिस टीम द्वारा घाट बैरियर पर सघन चेकिंग के दौरान एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए एक व्यक्ति को 29.79 ग्राम (पन्नी सहित) हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया।

🔍 *गिरफ्तार अभियुक्त-* योगेश लुंठी उर्फ जोगा निवासी लिन्ठ्यूड़ा पिथौरागढ़ उम्र 26 वर्ष ।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है।
             पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ कर नशे के स्रोत एवं उससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन जांच की जा रही है। अभियुक्त झनकट से किसी व्यक्ति से हेरोईन खरीदकर लाया तथा छोटी छोटी बिट बनाकर युवाओं को बेचकर पैसा कमाता है । हेरोईन तस्करी के मामले में अभियुक्त पहले भी जेल जा चुका है । नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

📢 *जनपद पुलिस की अपील*
नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। यदि आपके आसपास चरस, स्मैक, हेरोइन अथवा अन्य किसी भी प्रकार के नशे से संबंधित गतिविधियां संचालित हो रही हों, तो तत्काल मानस हेल्पलाइन-1933 अथवा पुलिस को सूचना दें।
आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
👮‍♂️ *कार्रवाई करने वाली टीम*
🔹 उ0नि0 सुरेश कम्बोज- चौकी प्रभारी घाट
🔹 उ0नि0 मनोज कुमार- एसओजी
🔹 हे0 का0 देवेन्द्र सिंह- चौकी घाट
🔹 हे0 का0 उमेश चन्द्र सती- चौकी घाट
🔹 का0 सतेन्द्र सुयाल
🔹 का0 सोनू कार्की
 
*मीडिया सैल*
*पुलिस अधीक्षक कार्यालय पिथौरागढ़*

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...