बनबसा पुलिस की सख्त कार्यवाही, 24.77 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार*
*ड्रग फ्री देवभूमि अभियान* के अन्तर्गत *मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी* के “*ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड*” के संकल्प को साकार करती चम्पावत पुलिस*
*श्रीमती रेखा यादव पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत* द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को आदेशित किया गया है
उक्त क्रम में दिनांक 19.08.2026 को *श्रीमती निहारिका सेमवाल क्षेत्राधिकारी टनकपुर* के पर्यवेक्षण एवं *सुरेंद्र सिंह कोरंगा, प्रभारी थानाध्यक्ष बनबसा* के नेतृत्व में *थाना बनबसा पुलिस टीम* द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 24.77 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद कर अभियुक्त को उसके आवास के पास से गिरफ्तार किया गया।
*अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत* कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*अभियुक्त का नाम/पता*
रोहन लाल पुत्र इतवारी लाल, निवासी वार्ड नं.-04, मीना बाजार झोपड़पट्टी, थाना बनबसा जनपद चंपावत उम्र 58 वर्ष
*बरामदगी*
1-अवैध स्मैक(हेरोइन)- 24.77 ग्राम
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, आर्म्स एक्ट एवं भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में कुल 15 अभियोग पंजीकृत रहे हैं,
*पुलिस टीम*:
उ0नि0 दीवान सिंह बिष्ट
अ0उ0नि0 धीरेन्द्र सिंह विष्ट
हे0का0 176 एजाज अहमद
हे0का0 116 नईम अहमद
म0का0 384 चन्द्रा आर्या
का0 मदन सिंह
➡️ *अपील*
चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल सूचना दें।
📞 आपातकालीन सेवा: 112
📞 मानस हेल्पलाइन: 1933 (सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। मादक पदार्थों से संबंधित शिकायत एवं सूचना ऑनलाइन भी गोपनीय रूप से दर्ज कराई जा सकती है।














Leave a comment