*जनपद पिथौरागढ़ पुलिस*
*नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार*
*कोतवाली डीडीहाट पुलिस द्वारा ग्राम लदड़ा में अवैध भांग की खेती ध्वस्त*
ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसएचओ कोतवाली डीडीहाट श्री संजय जोशी मय पुलिस द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया।
टीम ने ग्राम लदड़ा में अवैध रूप से उगाई गई भांग की खेती को नष्ट किया। पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जनपद में नशे की खेती, तस्करी एवं कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। साथ ही पुलिस ने लोगों को नशे के दुष्परिणों की जानकारी देते हुए उनको अवैध भांग की खेती न करने हेतु जागरूक किया ।
*पिथौरागढ़ पुलिस की अपील:*
अवैध भांग, चरस, स्मैक या अन्य मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल 1933 (मानस हैल्प लाईन) पर दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
*”नशे की खेती होगी तबाह, नशा मुक्त होगा हमारा जनपद”*














Leave a comment