उत्तराखंड राज्य के पौड़ी – चौबट्टाखाल के डांगू मल्ला गांव से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है
यहाँ वीडियो पहाड़ों में बदहाल सड़क और पुल व्यवस्था की तस्वीर बयां कर रहा है।
वीडियो में ग्रामीण एक बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए कंधों पर उठाकर नदी पार करते नजर आ रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पुल नहीं होने के कारण मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए पैदल रास्ता तय करना पड़ा।
चौबट्टाखाल क्षेत्र में ऐसी तस्वीर पहली बार सामने नहीं आई है। इससे पहले भी पल्ला गांव से सड़क सुविधा नहीं होने के कारण एक व्यक्ति अपनी बीमार पत्नी को करीब 5-6 किलोमीटर तक कंधे पर उठाकर ले जाता दिखाई दिया था।
लगातार सामने आ रही इन तस्वीरों ने सड़क और पुल जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।














Leave a comment